दमोह: सेवा सहकारी समितियों को डीएपी के विकल्प और नैनो उर्वरकों पर दिया गया प्रशिक्षण
Damoh, Damoh | Jun 6, 2025 कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर जिले की सभी 102 सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों के लिए उर्वरकों के विकल्पों और आधुनिक कृषि तकनीकों पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दमोह के सभागार में शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे संपन्न हुआ।