दमोह: आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
Damoh, Damoh | Jun 6, 2025 आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शहर की कोतवाली थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष कुमार ने की, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी एवं अन्य जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।