दमोह: चरयाई बाजार में चाय गिरने पर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे चले, घायल अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 6, 2025 दमोह शहर के चरयाई बाजार क्षेत्र से आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे दो पक्षों के बीच चाय गिरने को लेकर बाद धारदार हथियारों से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद एक पक्ष जिला अस्पताल पहुंचा तो दूसरा पक्ष कोतवाली थाना पहुंचा। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना के सम्बन्ध में जांच शुरू कर दी है।