नाथनगर: चंपा नदी में बहता शव मिला, इलाके में मची सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी
चंपा नदी के पुराने पुल के समीप रविवार देर शाम पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उपलाता मिला। शव दिखाई देने के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अपने स्तर से शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना नाथनगर पुलिस को दी गई।