गुरूर: ग्राम कुम्हारखान में लाखों खर्च के बावजूद बदहाली की आंसू बहा रहा गौठान, पंचायत की अनदेखी का खामियाजा भुगत रही गौमाता
Gurur, Balod | Aug 11, 2026 पशु आश्रय स्थल की मरमत करने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा कोताही बरती जा रही है। पंचायत द्वारा उपरोक्त स्थल की ना तो मरम्मत कराई जा रही है और ना ही मवेशियो के लिए बनाए गए कोटना की साफ सफाई की जा रही है। कोटना मे चारा पानी की जगह खरपतवार उग आए है। कुछ स्थानों पर कोटना में ईट पत्थर का टुकड़ा भी देखा जा रहा है।