परैया: अशोक उच्च विद्यालय में पूर्व विधायक गनौरी प्रसाद की मनाई गई पुण्यतिथि, सांसद व विधायक हुए शामिल
Paraiya, Gaya | Jan 20, 2026 अशोक उच्च विद्यालय परैया के परिसर में मंगलवार दोपहर को विद्यालय के संस्थापक सह पूर्व विधायक गनौरी प्रसाद सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिंहा उर्फ अभय कुशवाहा के साथ गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद, टिकारी विधायक अजय दांगी, अतरी विधायक रोमित कुमार व टिकारी विधायक अजय दांगी के अलावा दर्जनों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।