लखीसराय: हलसी प्रखंड कार्यालय में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन
शनिवार के अपराह्न 12:30 बजे हलसी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेडकर सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं,कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के कानून की जानकारी दी गई.