थराली: SDM थराली ने DM चमोली को पत्र भेजकर लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता पर लापरवाही का लगाया आरोप, की कार्रवाई की मांग
मंगलवार दो बजे जारी एक विज्ञप्ति में प्राणमती नदी पर पुल बनाए जाने के आदेश के बावजूद लोग निर्माण विभाग थराली द्वारा लेटलतीफी तथा लापरवाही किए जाने पर उप जिलाधिकारी थराली कमलेश मेहता ने जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी को पत्र भेजा है। उप जिलाधिकारी थराली द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि गत दिनों उनके द्वारा पुल को लेकर निरीक्षण किया गया था।