थराली: थाना थराली पुलिस ने एक वारंटधारी को जनपद रूद्रप्रयाग से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा कारागार
पुलिस कार्यालय से मंगलवार साढे तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार लव धरवांण निवासी ग्राम शिवपुरी सतेराखाल जिला रुद्रप्रयाग उम्र 34 वर्ष को धारा138 NI Act के निस्तारण हेतु न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली में हाजिर नहीं हो रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा गैर वारंट जारी किया गया। थाना थराली पुलिस ने आरोपित को जनपद रूद्रप्रयाग से गिरफ्तार किया गया।