लालगंज: लालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह हड़कंप, एक युवक अचानक चलती ट्रेन के आगे कूद गया, चालक ने इमरजेंसी
10 सितंबर 2026 बृहस्पतिवार समय करीब 2:00 बजे लालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक चलती ट्रेन के आगे कूद गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन हादसा नहीं टल सका। युवक का एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।