उज्जैन: अब महाकाल दर्शन करने वाले हर श्रद्धालु को मिलेगा बाबा का प्रसाद, शुक्रवार से शुरू होगी नई व्यवस्था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक पहल की है। अब मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुबह भगवान महाकाल को अर्पित की गई प्रसादी अनिवार्य रूप से दी जाएगी। उप प्रशासक सिम्मी यादव के अनुसार, यह नई व्यवस्था शुक्रवार से शुरू हो रही है। प्रथम चरण में मंदिर परिसर और निर्गम द्वार (एग्जिट चैनल) पर बने विशेष काउंटरों के जरिए चिरौंजी और रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस खास प्रसादी के साथ भक्तों को बाबा महाकाल को अर्पित पुष्प और बेलपत्र भी आशीर्वाद स्वरूप भेंट किए जाएंगे।
#UjjainNews #MahakaleshwarTemple #MahakalPrasad #CMMohanYadav #UjjainUpdates
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 2, 2026