उज्जैन: सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में बंद मिला नारायणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल ऑफिसर को नोटिस जारी
उज्जैन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जांचने निकले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विक्रम रघुवंशी के औचक निरीक्षण में नारायणा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तालाबंद मिला और मेडिकल ऑफिसर सहित पूरा स्टाफ नदारद पाया गया। ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर सीएमएचओ ने अनुपस्थित मेडिकल ऑफिसर डॉ. भूपेंद्र चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा बीएमओ डॉ. शोभना भाबर को तलब करने के निर्देश दिए। कालूहेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र और पानबिहार आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीयन, आयुष्मान व आभा आईडी निर्माण, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
#UjjainNews #CMHOUj