उज्जैन: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश में अव्वल रही बाबा महाकाल की नगरी, राष्ट्रपति के हाथों मिला राष्ट्रीय सम्मान; नगर निगम में मना जश्न
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने यह गौरवशाली राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किया। दिल्ली में हुए पुरस्कार समारोह के सीधे प्रसारण के बाद उज्जैन नगर निगम मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य जश्न मनाया गया, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सफाई मित्रों को मिठाई खिलाकर व पुष्पमाला पहनाकर इस सफलता का विशेष सम्मान किया।
#UjjainNews #SwachhSurvekshan #SwachhUjjain #DroupadiMurmu #NagarNigamUjjain
Ujjain Urban, Ujjain | Nov 12, 2026