उज्जैन: पानबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई; स्कूटी की डिक्की से ₹10 लाख की MD ड्रग्स बरामद, 60 वर्षीय महिला तस्कर गिरफ्तार
उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पानबिहार चौकी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक 60 वर्षीय महिला को 100 ग्राम अवैध एमडी (MD) ड्रग्स के साथ धर दबोचा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी करण खोवाल व चौकी प्रभारी प्रवेश जाटव की टीम ने गरोठ हाईवे समीप पानबिहार-बच्चूखेड़ा रोड पर चेकिंग के दौरान आगर नाका निवासी नजमा पति शब्बीर खान की स्कूटी की डिक्की से यह खेप बरामद की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पूर्व में भी इंदौर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10 साल की सजा काट चुकी है। पुलिस ने धारा 8/12 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है; पूछताछ में �