उज्जैन: दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन का दीपावली मिलन व सम्मान समारोह संपन्न, शुभ मुहूर्त के सौदों संग शुरू हुआ नया व्यापार
दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फव्वारा चौक पर भव्य दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शुभ मुहूर्त के सौदों के साथ नए व्यापारिक वर्ष का शुभारंभ हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय रोहरा और सचिव आशीष जैन ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ व्यापारी कमलमल जैन (पूनम सेल्स कॉर्पोरेशन) एवं शंकरलाल उतमानी (हीरानंद लालचंद) का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल और उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) अध्यक्ष रवि सोलंकी उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण लक्की ड्रॉ रहा, जिसमें विजेताओं को तीन चांदी के सिक्के प्रदान किए गए। इस अवसर पर सं�