उधवा: राधानगर थाना के नये थाना प्रभारी बने रोहित कुमार
राधानगर थाना में मंगलवार को नये थाना प्रभारी के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व रोहित कुमार बोरियों थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे। राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज के स्थानांतरण के बाद रोहित कुमार को राधानगर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।