छतरपुर में दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए,मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर हर साल की तरह इस साल भी विजयादशमी पर जिले भर में शस्त्र पूजन किया गया। छतरपुर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हथियारों की विधि-विधान से पूजा की गई और मां काली की आराधना की गई,कार्यक्रम में मप्र शासन में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार,विधायक अरविंद पटेरिया, नगरपालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे राज्यमंत्री ने कहा कि शस्त्र पूजन सनातन और हिंदू धर्म की परंपरा है और विजयादशमी पर पूरे देश में शस्त्र पूजन होता है। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं दीं।