छतरपुर आज दुर्गा अष्टमी के दिन श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान में छतरपुर के मेला ग्राउंड मैदान में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया, इस दौरान शस्त्रों की विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की गई ,इन शस्त्रों में बंदूके -तलवार और कई तरह के शस्त्र शामिल थे,इस शस्त्र पूजन में भारी संख्या में लोग शस्त्र पूजन के लिए पहुंचे थे, इस दौरान मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा छतरपुर विधायक ललिता यादव ने कहा कि बेटियों को शस्त्र चलाने आने चाहिए जिससे वह स्वयं अपनी रक्षा कर सके, वहीं उन्होंने कहा कि शस्त्र होना अपने देश और समाज की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है,वही कार्यक्रम के दौरान बेटियों ने तलवारबाजी करके सबका मन मोह लिया,इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे, वहीं छतीसगढ़ के गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजीव लोचन दास जी महाराज भी शस्त्र पूजन में शामिल हुए।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर