बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, NH-43 पर लगाया जाम
छतरपुर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राईपुरा में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण अमानगंज-गुलगंज नेशनल हाईवे 43 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और ग्रामीणों को समस्या से मुक्त करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बंदर लगातार लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। वन विभाग द्वारा भी बंदरों के रेस्क्यू को लेकर कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है।मौके पर पहुंचे एसडीओपी अजय राठौरिया और वन परिक्षेत्र अधिकारी ने ग्रामीणों को अस्वाशन देकर कर जल्द बंदरो को पकड़वाने की बात कही तब कही करीब साढ़े 3 घंटे बाद जाम खोला गया
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर