सिविल लाइन पुलिस ने सटई रोड पर चेन स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
छतरपुर की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड पर महिला आरक्षक की चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,महिला आरक्षक स्कूटी से घर जा रही थी उसी समय बाईक सवार दो आरोपियों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। एसपी रजत सकलेचा द्वारा घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए थे।,पुलिस टीम द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।,पुलिस टीम ने चेन स्नैचिंग की घटना में शामिल एक आरोपी आकाश उर्फ छोटू शिवहरे, निवासी पीतांबरा मंदिर के पास, सटई रोड, छतरपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगद राशि बरामद की गई है। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।