छतरपुर जिला के राजनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लवकुशनगर में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया के नेतृत्व में भव्य चुनरी यात्रा का निकाली गयी यात्रा का शुभारंभ दोपहर 1बजे सिंचाई कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया ने मंच से मातृशक्ति,नगरवासियों को संबोधित किया। उसके बाद दुर्गा मंदिर से चुनरी यात्रा प्रारंभ होकर भ्रमण के दौरान माता के जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया। नगर में जगह जगह चुनरी यात्रा स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गयी। इस बार विशाल चुनरी यात्रा मंदिर तक पैदल रोड से बम्बर बैनी माता मंदिर पहुंची। राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया के नेतृत्व में विशाल चुनरी माता को अर्पित की।बंबरबैनी माता की पूजा अर्चना के बाद भंडारा में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया द्वारा प्रतिवर्ष माँ बम्बरवैनी के प्रति श्रद्धा एवं आस्था के साथ चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी क्षेत्र के मातृशक्ति, हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया ने बताया माँ के चरणों में चुनरी अर्पित करते हैं तथा सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हैं।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर