छतरपुर में दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर मृणाल मीणा और एसपी रजत सकलेचा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।,कलेक्टर और एसपी ने आयोजन समिति के साथ स्थल का दौरा कर पार्किंग, आवागमन, दर्शकों के प्रवेश-निकास और इमरजेंसी गेट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।,सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने फायर सेफ्टी पर विशेष जोर दिया। आगजनी जैसी स्थिति से निपटने के लिए हैंडहेल्ड फायर एक्सटिंग्विशर और फायर ब्रिगेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।,अधिकारियों ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अगले दिन फिर से निरीक्षण किया जाएगा, ताकि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर