मनोहरथाना: मनोहरथाना कस्बे में दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, साप्ताहिक हाट सा लगा
खेतों से फसलें बिकने के लिए बाजारों में आने के साथ दीपावली त्यौहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है l ऐसा लग रहा था जैसे साप्ताहिक हाट लगा हुआ है l सूरज पोल गेट से बस स्टेंड, बीनागंज मार्ग, अकलेरा रोड, हरनावदा शाहजी मार्ग पर पूरे दिन बार बार जाम लगने की समस्या बनी रही l ग्राहकों की भीड़ को देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।