घुवारा: भगवा में मासूम से मारपीट के बाद निजी विद्यालय की जांच में पंजीयन से ज्यादा बाहरी छात्र मिले, कई अनियमितताएं उजागर
भगवा में कक्षा-1 के छात्र नीरज से शिक्षक द्वारा कथित मारपीट के मामले के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने निजी स्कूल पहुंचकर जांच की। जांच में स्कूल के रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं में कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई है। बीआरसीसी प्रमोद राजपूत ने बुधवार की शाम 5 बजे बताया कि, स्कूल में करीब 50 बाहरी छात्र मिले, जबकि कई छात्रों की ऑनलाइन पोर्टल मैपिंग नहीं कराई गई