डुंडा: पुलिस ने कल गुरुवार को होने वाले पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है
पुलिस ने जनपद के भटवाडी, डुण्डा, चिन्यालीसौड, नौगांव, पुरोला तथा मोरी में होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार शाम 4 बजे एसपी सरिता डोभाल के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने मतगणना की तैयारी को लेकर अधिनस्थ पुलिस कर्मचारियों की बैठक ली। पुलिस बल को मतगणना के दौरान ड्यूटी पर सतर्क रह कर अतिरिक्त सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।