हज़ारीबाग: डीडीसी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
समाहरणालय में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एनीमिया मुक्त भारत, टीकाकरण, आयुष्मान व अबुआ स्वास्थ्य कार्ड, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं संस्थागत प्रसव की प्रगति की समीक्षा की गई। डीडीसी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को सुदृढ़ करने, मेडिकल उपकरणों के पूर्ण उपयोग तथा योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।