हज़ारीबाग: जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति सह जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई
हजारीबाग:समाहरणालय में उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री सह समीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के साथ प्रमुख वित्तीय योजनाओं की समीक्षा की गई। उपविकास आयुक्त ने एनुअल क्रेडिट प्लान की उपलब्धि 75% तक सुनिश्चित करने, सीडी रेश्यो सुधारने तथा कृषि ऋण व केसीसी के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।