हज़ारीबाग: डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
समाहरणालय में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ/अम्बेडकर आवास, बिरसा कूप, पीएम जनमन, पंचायती राज एवं जेएसएलपीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।डीडीसी ने लंबित योजनाओं में तेजी, एफटीओ जेनरेशन बढ़ाने, पीएम आवास कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।