‘आज जेल होई, कल बेल होई’ गाने पर थाने में बनाई रील, वीडियो वायरल
कोरबा के कोतवाली थाने में एक महिला द्वारा फिल्मी गाने ‘आज जेल होई, कल बेल होई’ पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाने के अंदर बनाई गई इस रील को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। इसके बाद महिला ने रील डिलीट कर दी और माफी मांगते हुए कहा कि गलती हो गई, मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया था।
अब सवाल ये है कि थाना, जहां कानून की गंभीरता नजर आनी चाहिए, वहां रीलबाजी की इजाजत कैसे मिली?
#Korba #BreakingNews #KorbaPolice #Kotwali #ReelViral #PoliceStation #ViralVideo #ChhattisgarhNews