आज संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा “साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प के साथ आयोजित साइबर जागरूकता अभियान में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता बरतने और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग पर विशेष रूप से चर्चा की।
विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक रहते हुए अपने परिवार एवं समाज में भी साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाएं और पुलिस के प्रयासों में सहभागी बनें। सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
#cybercrimemuktchhattisgarh #cyberjagruktaabhiyan #cyberawareness #surgujapolice