कुलपहाड़: कुलपहाड़ के CO ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, महोबकंठ में किया पैदल गश्त
संक्षिप्त खबर कुलपहाड़ CO ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश कुलपहाड़। क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार सिंह ने थाना कुलपहाड़ व अजनर के विवेचकों के साथ अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। 60/90 दिवस से लंबित मामलों, IGRS शिकायतों, गुमशुदगी, NBW तामील व अन्य प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।