टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत JOSH टीम का शुभारंभ
जिले की 42 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव हुए सम्मानित
-------
-------
रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद पीएमश्री महाविद्यालय में आयोजित टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए JOSH (Joint Squad for Health) टीम का शुभारंभ तथा वर्ष 2025 में रायसेन जिले की चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह में विधायक डॉ चौधरी ने जिले की 290 टीबी मुक्त घोषित पंचायतों के सरपंचों, सचिवों के कार्य की सराहना की। साथ ही इनमें से 42 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों को सम्मानित कर टीबी उन्मूलन में उनकी भूमिका के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा भविष्य में भी पंचायत स्तर पर टीबी की पहचान, जांच और उपचार के लिए जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
समारोह में बरेली जनपद की ग्राम पंचायत रतनपुर, गाजीखेड़ी, पलकाश्री, छींद, किशनपुर तथा ईटखेड़ी, बेगमगंज जनपद की ग्राम पंचायत उमरहारी, बम्होरी टीटोर, घोगरी, गुलवाडा, टेकापार टीके तथा भैंसा, गैरतगंज जनपद की ग्राम पंचायत खोडी टेकापार, टेहरी, किरोदा, जैतपुर, रजपुरा तथा बनियाखेडी, औबेदुल्लागंज जनपद की ग्राम पंचायत बडवाई, खुकरिया, चम्पानेर, डुंगरिया, दाहोद तथा बरखेड़ा सेतु, सांची जनपद की ग्राम पंचायत चांदना, ग्यारसाबाद, सरार, मुछैल, मेहगांव तथा डाबर इमलिया ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिवों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सिलवानी जनपद की ग्राम पंचायत बीकलपुर, डाबरी, समनापुर, उमरझिर, सिंगपुर तथा नारायणपुर और उदयपुरा जनपद की ग्राम पंचायत चिकली, करहैयाकला, रामपुरा, टिमरावन, बारहाकला तथा चौरास ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव को सम्मानित किया गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh
19 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026