सेवा संकल्प अभियान के तहत सैनिकों के अभिभावकों का किया सम्मान
------
------
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत ग्राम नूरनगर के शासकीय हाई स्कूल में सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे ग्राम के सैनिक श्री कमल धाकड़ (कश्मीर), श्री अनुज पटेल (अमृतसर) एवं श्री विकास धाकड़ (मणिपुर) के अभिभावकों श्री गंगाराम धाकड़, श्री गोवर्धन सिंह पटेल एवं श्री राम सिंह धाकड़ का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विकासखण्ड समन्वयक तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
11 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026