जिला पंचायत सीईओ तथ एएसपी ने सियरमऊ में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण
विद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया
------
------
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सियरमऊ में आयोजित शिविर के उपरांत जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, एएसपी श्री दीपक नायक द्वारा शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय में कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, गत वर्ष का परीक्षा परिणाम आदि के संबंध में प्राचार्य और शिक्षकों से जानकारी ली। साथ ही कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से भी संवाद कर अध्यापन संबंधी जानकारी ली। इसके उपरांत जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी, एएसपी श्री नायक सहित अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Raisen
21 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026