उज्जैन: महाकाल दर्शन करने आ रहे परिवार की कार में लगी भीषण आग, डायल-112 की मुस्तैदी से बची 7 जिंदगियां 🔥🚗
उज्जैन के बोरखली क्षेत्र स्थित हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अहमदाबाद से उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आ रहे एक परिवार की कार में अचानक आग लग गई। कार से लपटें उठती देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की FRV-14 एवं FRV-11 पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूझबूझ दिखाई और कार में फंसे सभी 7 यात्रियों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की इस तत्परता की हर तरफ सराहना हो रही है।
#UjjainNews #Dial112 #MPPolice #CarFire #MahakalDarshan
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 9, 2026