उज्जैन: शनिश्चरी अमावस्या की तैयारियों का जायजा लेने त्रिवेणी घाट पहुंचे महापौर मुकेश टटवाल, दिए सख्त निर्देश 🌊🪔
सर्वपितृ और शनिश्चरी अमावस्या के पावन अवसर पर त्रिवेणी स्थित प्राचीन शनि मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर मुकेश टटवाल ने शुक्रवार को शनि मंदिर घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्नान के लिए शुद्ध जल, फव्वारे, पुरुषों व महिलाओं के लिए पृथक चेंजिंग रूम, पेयजल और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि अमावस्या के साथ-साथ आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहर के सभी प्रमुख घाटों और माता मंदिरों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
#UjjainNews #ShaniAmavasya #MukeshTatwal #TriveniGhat #NavratriPreparations