महिदपुर: फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल 🚨⚖️
उज्जैन जिले की महिदपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चितावद निवासी 21 वर्षीय आरोपी शुभम सिंह वर्ष 2025 से पीड़िता को फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज करते हुए त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को उपजेल महिदपुर भेज दिया गया है।
#MahidpurNews #UjjainPolice #POCSO #CrimeNews #MPNews