चकरनगर: अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, तहसीलदार ने सभी आरोपों को निराधार बताया
तहसील चकरनगर में बुधवार दोपहर के बजे अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके न्यायालय के कार्य का बहिष्कार करने की घोषणा की। बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसीलदार कार्यालय पहुंचे, जहां तहसीलदार के साथ उनकी तकरार हुई। वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप लगाते हुए एसडीएम रोहित कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा