बेंगाबाद: स्कॉलर बीएड कॉलेज बनहत्ती में डॉ. शालिनी खोवाला ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला के नेतृत्व में बुधवार को 12 बजे अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी के बैनर तले किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह अग्नि शमन विभाग के पदाधिकारी रवि रंजन एवं उनके सहयोगी रंजीत कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।