बेंगाबाद: डाक बंगला के पास सड़क हादसे में 6 लोग घायल, सदर अस्पताल और नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा इलाज
डाक बंगला के पास सड़क हादसे में घायल 7 लोगों का इलाज सोमवार को 4 बजे सदर अस्पताल और नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा है।बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, सभी घायल मधुपुर निवासी हैं जो रांची में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।