बेंगाबाद: बेंगाबाद के डाकबंगला के पास सड़क हादसा, 7 लोग घायल
बेंगाबाद के डाकबंगला के पास सोमवार सुबह 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोग घायल हो गए।बताया गया कि मधुपुर एनएच मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।