बेंगाबाद: सिहोडीह शिव मुहल्ला निवासी घनश्याम प्रसाद वर्मा ने मुफस्सिल थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई
शहरी क्षेत्र के सिहोडीह शिव मुहल्ला निवासी घनश्याम प्रसाद वर्मा ने मंगलवार को 2 बजे मुफस्सिल थाना में चोरी से संबंधित मामला दर्ज करवाया है। बताया कि ये सिहोडीह शिवमुहल्ला में घर निर्माण करवा रहे हैं। बीते 5 मई को ये शादी में अपने गांव तिलैया गए हुआ थे। उसी रात अज्ञात चोरों ने इनके अर्धनिर्मित घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।