बेंगाबाद: चपुवाडीह निवासी व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
चपुवाडीह के रहने वाले कोलेश्वर रविदास की मौत सड़क हादसे में हो गई।इसके शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 11 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि कोलेश्वर रविदास सीआरपीएफ में नौकरी करता था।उसकी पोस्टिंग नगालैंड में है।यह एक विवाह समारोह में अपने घर चपुवाडीह आए हुए थे और यह अपने ससुराल बरकट्ठा गाया हुआ था।