बेंगाबाद: गोराडीह के तीन लोग मारपीट के शिकार, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोराडीह निवासी तीन लोगों को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मंगलवार को 2 बजे तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों में विनय राय ,कृष्णा राय और सहदेव राय शामिल हैं।बताया गया कि ये तीनों आपस में भाई हैं।बताया कि गांव में एक आम रास्ता है। उसी रास्ते को कुछ लोग घेर रहे थे।मना करने पर इनके साथ मारपीट की गई।