भीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 66 किलो डोडा-पोस्त चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चुनाव में सप्लाई की आशंका
राजसमंद। पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर भीम पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 66 किलो डोडा-पोस्त चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ईको और ऑल्टो K-10 कार सहित मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट और दस्तावेज भी जब्त किए। 19 अक्टूबर को फुतियाखेड़ा के पास एनएच-58 पर नाकाबंदी के दौरान दोनों वाहन पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपी जोधपुर जिले के निवासी कैलाश (27) और प्रकाश पंवार (31) हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
#Hashtag #RajsmandNews #BhimPolice #DST #DrugSmuggling DodaPost