बरहरुवा: अनियंत्रित चिप्स लोड ट्रक रेलवे फाटक के समीप पलटा, बाल बाल बचा चालक
बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शनिवार की देर रात्रि अनियंत्रित चिप्स लदा अनियंत्रित ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या डब्ल्यू बी 65 सी/ 8798 पलट गया । इस दौरान ट्रक में मौजूद चालक भी बाल बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक उक्त ट्रक पतना प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न क्रेशर से चिप्स लोड कर बरहरवा पाकुड़ रोड के रास्ते पश्चिम बंगाल जा रहे थे।