बथनाहा: 16 साल से सड़क का इंतजार! डायन छपरा पंचायत के वार्ड-2 की दलित बस्ती के लोगों की छलकी पीड़ा
बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र की डायन छपरा पंचायत के वार्ड-2 स्थित दलित बस्ती के लोग पिछले करीब 16 वर्षों से सड़क निर्माण की राह देख रहे हैं। सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।