सरैया: पटना-बेतिया फोरलेन निर्माण में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, मनिकपुर चौक पर अतिक्रमण हटाया गया
पटना-बेतिया फोरलेन सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए मनिकपुर चौक के पास प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई की। बिना मुआवजे के घर टूटने का ग्रामीणों ने विरोध किया। भारी पुलिस बल के बीच यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।