नाथनगर: रामपुर खुर्द में 49 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ड्रग्स माफिया पिता-पुत्र गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामपुर खुर्द गांव से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 49 ग्राम ब्राउन शुगर, 11 हजार रुपए नकद, मोबाइल और काले रंग की स्कॉर्पियो बरामद की गई है।