पट्टी: सदहा गांव निवासी व्यक्ति की आबादी की भूमि पर विपक्षी जबरिया कब्जा कर रहे हैं
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव निवासी सुभाष चंद्र ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है। पीड़ित के आबादी नंबर 333 पर वह अपने पूर्वजों के समय काबिज है। उक्त आबादी की भूमि पर विपक्षी सरहंगई के बल पर कब्जा कर रहे है तथा जबरिया फर्जी कागज पर बेच रहे है। पीड़ित जब विरोध करता है तो उक्त लोग आमादा फौजदारी हो जाते है। पीड़ित ने शनिवार को इसकी शिकायत की है।